फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven PHCs to be upgraded, 30 bedded hospitals to be built

सहूलियत: जिले के सात पीएचसी का होगा उच्चीकरण, बनेंगे 30 बेड के अस्पताल

Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 12:00 AM IST
सार

जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के दिन बहुरने वाले हैं। शासन के आदेश के बाद अब इन्हें सीएचसी का दर्जा दिया जाएगा। 30 बेड के अस्पताल में चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Seven PHCs to be upgraded, 30 bedded hospitals to be built

विस्तार

जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के दिन बहुरने वाले हैं। शासन के आदेश के बाद अब इन्हें सीएचसी का दर्जा दिया जाएगा। 30 बेड के अस्पताल में चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सुवंसा और लालगंज में 50 बेड का संयुक्त चिकित्सालय तैयार कराया जाएगा। शासन ने प्रत्येक अस्पताल के निर्माण के लिए पांच-पांच करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन


जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं जहां इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगती है। सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ता है। दूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए सीएमओ ने पृथ्वीगंज औवार, हथिगवां, डेरवा, रानीगंज कैथौला, जामताली, मंगापुर और छितपालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत किए जाने की मांग शासन से की थी।
विज्ञापन


शासन ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत किए जाने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इन पीएचसी को उच्चीकृत कर 30 बेड का अस्पताल बनाए जाने के साथ ही यहां 24 घंटे एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट के साथ वार्डब्वॉय की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही ओपीडी का भी संचालन किया जाएगा। इन अस्पतालों में पांच से सात चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, वहीं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी रखे जाएंगे। इससे आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की जांच की भी होगी व्यवस्था
एसीएमओ डॉक्टर सीपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उच्चीकृत किए जाने के बाद यहां रात में बिजली न रहने पर प्रकाश के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों की जांच के लिए एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी की व्यवस्था होगी। जनरल ओटी भी तैयार किया जाएगा। पांच चिकित्सकों के बैठने के लिए ओपीडी होगी।


शासन ने जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की हरी झंडी दी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed