फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven months pregnant woman could not tell her home address

Pratapgarh News: सात माह की गर्भवती महिला नहीं बता सकी घर का पता

Sat, 09 Sep 2023 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Seven months pregnant woman could not tell her home address
सीओ सिटी करिश्मा ने कराया मेडिकल, चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि न होने का दावा
विज्ञापन

भुपियामऊ पुलिस चौकी के करीब बृहस्पतिवार की रात मिली थी महिला ने दुष्कर्म की दी थी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भुपियामऊ पुलिस चौकी के करीब घायल मिली महिला सात माह की गर्भवती है। शनिवार को सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने उसका मेडिकल कराया। दावा है कि उसके साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई। वह अपना नाम तो बता दी लेकिन घर का पता नहीं बता सकी। पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
भुपियामऊ पुलिस चौकी के करीब बृहस्पतिवार की आधी रात एक महिला घायल अवस्था में निढाल मिली थी। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। जिसे एंबुलेंस से उपचार के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी दशा देख हर कोई उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहा था। महिला ने चिकित्सक से भी दुष्कर्म होने की बात कही थी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को ही सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता भी महिला से पूछताछ करने पहुंचीं। महिली की दशा ठीक न होने की वजह से पहले उसका उपचार कराने पर जोर दिया गया। शनिवार को हालत में कुछ सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कर जांच कराई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला के पेट में सात माह का गर्भ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि महिला ने अपना व पिता का नाम ही बताया है। अभी घर का पता नहीं बता सकी। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उससे पूछताछ कर परिजनों तक पहुंचाया जा सकेगा। वह चार दिन पहले ही शहर में नजर आई थी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed