फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven MLAs were elected in 1962, Birapur and Dhingwas became the new assembly

1962 में चुने गए थे सात विधायक, बीरापुर व ढिंगवस बनी थीं नई विधानसभा

Wed, 26 Jan 2022 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven MLAs were elected in 1962, Birapur and Dhingwas became the new assembly
1962 के विधानसभा चुनाव में जिले में सात विधायक चुने गए थे। ढिंगवस व बीरापुर को नई विधानसभा घोषित किया गया था। कांग्रेस उम्मीदवारों को निर्दलीय प्रत्याशियों से कांटे की टक्कर मिली थी। जिसमें कई कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

1962 में तीसरा विधानसभा का चुनाव हुआ था। इस साल हुए चुनाव में सुरक्षित विधानसभा सीट पर दो विधायकों के चुने जाने का नियम बदल दिया गया था। पहली बार सात विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था।
विज्ञापन

आयोग ने जिले में सात विधानसभाओं का परिसीमन करते हुए दो विधानसभाओं के नाम बदल दिए। पहली बार बीरापुर (रानीगंज) विधानसभा और ढिंगवस (बाबागंज) के नाम से चुनाव हुआ था। बीरापुर विधानसभा से कांग्रेस के श्यामसुंदर ने जनसंघ के रामअधार को 9271 मतों से हराया। श्यामसुंदर को 16833 तो रामअधार को 7562 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि ढिंगवस सुरक्षित से कांग्रेस के राम स्वरूप को जीत मिली थी। उन्हें 16412 और एसओसी समर्थित गया प्रसाद को 10088 मत मिले थे। 6324 मतों से रामस्वरूप जीते थे। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की नाक में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दम कर दिया था।
कई सीटों पर निर्दलीय व दूसरे दलों के समर्थित प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला हुआ था। जिस वजह से कम अंतरों से तत्कालीन विधायकों को चुनाव में कामयाबी मिली थी। प्रतापगढ़ साउथ से जेएस के बाबूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी भगौती प्रसाद को 7781 मतों से पराजित किया था। पट्टी सुरक्षित से कांग्रेस के प्रत्याशी रामकिंकर को 17414 मत मिले थे। जबकि जेएस के महादेव प्रसाद को 16011 मत मिले थे। कांटे की टक्कर में रामकिंकर को 1403 मत से जीत मिली थी। कोहड़ौर विधानसभा से जेएस के ओंकारनाथ ने कांग्रेस के राम नरेश शुक्ला को 4129 मतों से पराजित किया था।
प्रतापगढ़ नार्थ से जेएस के बालेंदु भूषण प्रताप सिंह ने कांग्रेस के हरिकेश बहादुर 12533 मतों से हराया था। अठेहा विधानसभा से एसओसी से कुंवर तेजभान सिंह ने कांग्रेस की अमोला देवी को 4892 मतों से पराजित कर दिया था।

जेएस की रणनीति व गठबंधन ने कांग्रेस से छीन ली थीं चार सीटें
तीसरे विधानसभा चुनाव में जिले की सियासत में जेएस ने जीत हासिल की। जेएस व एसओसी के गठबंधन के चलते कांग्रेस को महज तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस से जेएस व एसओसी ने चार सीटों छीन लीं। 1962 के चुनाव में कांग्रेस को केवल बीरापुर, पट्टी व ढिंगवस सीट पर जीत मिली। चार सीटों पर जेएस व एसओसी प्रत्याशी जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed