फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven candidates including Madhurima, KN Ojha, Haripratap have filed their claim

मधुरिमा, केएन,हरिप्रताप सहित सात प्रत्याशियों ने ठोंकी दावेदारी

Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates including Madhurima, KN Ojha, Haripratap have filed their claim
विधान परिषद सदस्य के चुनाव में सात उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोंकी है। सोमवार को निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी की पत्नी मधुरिमा सिंह और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएन ओझा ने निर्दलीय नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह ने भी अपना पर्चा भरा। कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने स्वयं कमान संभाल रखी थी। भीड़ रोकने के लिए फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी की पत्नी मधुरिमा सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएन ओझा, रामदयाल वर्मा और राजेंद्र मौर्य (गंभीरा) ने निर्दलीय और पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव के प्रस्तावक ने सोमवार को एक और सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह के नामांकन में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, प्रोफेसर शिवाकांत यादव, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी मौजूद रहे। जबकि मधुरिमा सिंह और डॉ. केएन ओझा बगैर भीड़ के विकास भवन पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सतपाल अंतिल स्वयं विकास भवन में मौजूद रहकर नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों और भीड़ पर नजर रखे हुए थे। अभी तक नामांकन के समय एडीएम मुकेशचंद्र मौजूद रहते थे, मगर सोमवार को पूरे दिन डीएम डॉ.नितिन बंसल ने अपनी मौजूदगी में नामांकन कराया। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।

नौ अप्रैल को मतदान और 12 मार्च को मतगणना होगी
जिले के 18 मतदान केंद्रों पर नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। जिले के 17 विकास खंडों और जिला पंचायत कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होते ही अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

विकास भवन में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मो?

विकास भवन में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मो?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed