फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sensational revelation: Mother along with her lover murdered her son after seeing him in objectionable conditi

सनसनीखेज खुलासा : मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 06:26 PM IST
सार

पट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर किटोली गांव में गत दिनों 11 वर्षीय बालक उमेश का शव घर से कुछ दूर कुएं में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला था, क्योंकि उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। 

विज्ञापन
Sensational revelation: Mother along with her lover murdered her son after seeing him in objectionable conditi
उमेश। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर किटोली गांव में एक जुलाई को लापता बालक उमेश पुत्र अवधेश का शव घर से छह सौ मीटर दूर सूखे कुएं में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर बच्चे की मां सरस्वती को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। सोमवार को प्रेसवार्ता कर खुलासे की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

 
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह के अनुसार मृतक उमेश की मां सरस्वती देवी का अवैध संबंध गांव के ही रोशनलाल से चल रहा था। एक जुलाई को रात्रि करीब 11.30 बजे सरस्वती देवी के बुलाने पर रोशनलाल उसके घर गया था। रात में उमेश की नींद खुली तो उसने अपनी मां को रोशनलाल के साथ आपत्तिजनक दशा में देख लिया था। उसने कहा कि वह यह बात पिता को बताएगा। जिस पर उसकी मां और रोशनलाल डर गए। 

विज्ञापन

पहले डंडे से सिर पर किया था प्रहार

एएसपी के अनुसार दोनों ने उमेश ने मां को आपत्तिजनक हालत में देखकर पास में रखे डंडे से रोशनलाल के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद रोशन लाल ने अपने हाथ से उमेश का गला कसकर दबा दिया। मां सरस्वती बेटे को पीछे से पकड़ी थी। उमेश की हत्या करने के बाद रोशन लाल और सरस्वती ने गांव के ही दो नाबालिग बच्चों को बुलाकर उमेश का शव बोरे में भरवाकर गांव के एक सूखे कुएं में फेंक दिया था। 

पट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर किटोली गांव में सोमवार से लापता 11 वर्षीय उमेश पुत्र अवधेश का शव घर से पांच सौ मीटर दूर एक कुएं मं मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बालक के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बालक के लापता होने के बाद ही एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था।

सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी के अनुसार आरोपी रोशनलाल को रविवार की शाम को जलालपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह आरोपी मां को सोमवार को सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल दो नाबालिग बच्चों को जलालपुर अंबिका पांडेय के आंवले के बगीचे के पास स्थित ट्यूबवेल के पास से सोमवार को सुबह पकड़ लिया गया। 

पुलिस को भ्रमित करती रही सरस्वती

बेटे की हत्या करने वाली मां सरस्वती विवेचना में पुलिस को भ्रमित करती रही। वह बार बार बेहोश होती रही और बताती रही कि उसके सामने ही आरोपियों ने उसके बेटे को मार डाला, लेकिन वह आरोपियों का नाम नहीं बता रही थी। इसके अलावा वह कई बार बयान भी बदलती रही। कभी कहती थी कि सोते समय लापता हो गया था, तो कभी कुछ बयान देती थी। इससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed