फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sensation due to the body of a young man in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप

Sat, 18 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to the body of a young man in suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितियों में हाइवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के ढकवा पूरे बीरबल के समीप लखनऊ-वाराणसी हाइवे किनारे शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे में धुत होकर दोपहर से ही वहीं पड़ा था। मृतक की पहचान राहुल कुमार उर्फ पवन (38) पुत्र रामसुंदर निवासी तुलापुर मुलतानीपुर लालगंज के रूप में हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि राहुल की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इस बारे में लीलापुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह साफ हो सकेगी।
तमंचा सटाकर सब्जी विक्रेता से 35 हजार की लूट
मैजिक डाला से सब्जी खरीदने जा रहे व्यापारियों से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। मैजिक नहीं रोकने पर बदमाशों ने फायर भी झोंका। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय घटना को झुठलाने में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर निवासी भूपेंद्र मणि वर्मा पुत्र रामनाथ सब्जी का थोक विक्रेता है। शुक्रवार की भोर में वह मैजिक डाला से अपने साथी एजाज अहमद निवासी सगरासुंदरपुर के साथ जगदीशपुर सब्जी मंडी जा रहा था। जेठवारा थाना क्षेत्र में कानूपुर मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाश तमंचा लहराते हुए ओवरटेक कर मैजिक रुकवाने लगे। मैजिक नहीं रोकने पर बमदाशों ने फायर झोंक दिया। इससे भयभीत सब्जी विक्रेताओं ने मैजिक रोक दी। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सब्जी विक्रेताओं से 35 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद लूट के शिकार सब्जी विक्रेता जेठवारा थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिसकर्मी सब्जी विक्रेताओं से हुई लूट के मामले को झुठलाने में लगे रहे। इस बारे में जेठवारा एसओ बयान देने में आनाकानी करते रहे। एक बार उन्होने व्यस्त होने की बात कही तो दूसरी बार कोर्ट में होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका विद्यालय की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष
क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रस्ताव पर रामपुर खास के लकुरी पूरे बलभद्र में राजकीय बालिका इंटर कालेज की मंजूरी मिली है। विधायक मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक का पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। शिक्षा निदेशक की ओर से एसडीएम को भेजे गए पत्र में स्वीकृत स्कूल के लिए भूमि आवंटन करने की बात कही गई है। विधायक मोना ने कहा कि उनके आदर्श व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों को यह सौगात दी गई है। पूर्व सांसद के जन्मदिन पर सरकारी स्कूल की सौगात मिलने पर ग्राम प्रधान राकेश चतुर्वेदी, महासचिव रवींद्र मिश्र, विकास मिश्रा, गीता देवी, अनिल तिवारी महेश, भुवनेश्वर शुक्ल, जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी, बबलू तिवारी आदि ने आभार जताया है।
तीन दिन से पुलिस हिरासत में बाइक चोर
बाइक चोरी के आरोपी व उसके साथियों को पूछताछ के नाम पर तीन दिन से पुलिस हिरासत में रखा गया है। आरोपियों को छुड़ाने के लिए कोतवाली में दलालों का जमावड़ा लगा हुआ है। सीसीटीवी में कैद बाइक चोर को दबोचकर लोगों ने पुलिस के हवाले किया था।
लालगंज कस्बे में अस्पताल रोड पर हनुमान मंदिर के सामने एक व्यापारी की दुकान के सामने पखवारे भर पहले बाइक चोरी हुई थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करने वाले आरोपी की तस्वीर कैद हो गई।
बीते पंद्रह जुलाई को बाइक चोर फिर उसी दुकान के आसपास पहुंचा तो सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान कर व्यापारियों ने धर दबोचा। बाइक चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर उसकी पहचान सगरा सुंदरपुर इलाके के रहने वाले युवक के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके आधा दर्जन साथियों को भी कोतवाली उठा लाई।

कोतवाली लाने के बाद तीन दिनों से पूछताछ के नाम पर बाइक चोरी के आरोपी व उसके साथियों को रोक कर पुलिस मानवाधिकार को ठेंगा दिखा रही है। जबकि चौबीस घंटे से अधिक पूछताछ के लिए किसी को नहीं रोक जा सकता। उधर बाइक चोर व उसके साथियों को छुड़ाने के लिए दलालों की सक्रियता बढ़ गई। इस बारे में कोतवाल ने बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल लगातार पहुंच के बाहर बताता रहा। कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed