{"_id":"650dff812464ee248f0f0124","slug":"sensation-due-to-kidnapping-of-minor-real-sisters-case-on-fear-of-untoward-incident-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-4747-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नाबालिग सगी बहनों के अपहरण से सनसनी, अनहोनी की आशंका पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नाबालिग सगी बहनों के अपहरण से सनसनी, अनहोनी की आशंका पर केस
Sat, 23 Sep 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
दो सगी बहनों के अपहरण की सूचना पर पुलिस परेशान घूम रही है। पिता ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर अपहृत सगी बहनों की तलाश में जुटी है। दो दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगने से परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं।
लालगंज कोतवाली के पुरवारा निवासी बबलू सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीस सितंबर को घर से किसी काम से उसकी पंद्रह व तेरह वर्षीय पुत्रियां निकलीं थीं। इसके बाद दोनों बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। बाद में जानकारी हुई के पड़ोस के गांव पूरे भिखारी का धीरेंद्र सरोज सगी नाबालिग बहनों को झांसा देकर अपहरण कर लिया है।
किशोरियों के पिता व परिजनों ने दोनों नाबालिग सगी बहनों के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से उन्हें खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी व अपहृत बहनों की तलाश में कई जगह छापा मारा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दो दिन बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया। परिजन भी रिश्तेदारी व जान पहचान वालों के यहां दोनों बहनों की तलाश मेंं जुटे हुए है।
प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी व सगी बहनों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही दोनों को बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेजा जाएगा।