{"_id":"60feff898ebc3e580831ecb4","slug":"seeing-the-tension-on-both-sides-the-police-are-doing-camp-in-hariharganj-market-pratapgarh-news-ald311862369","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों में तनाव देख हरिहरगंज बाजार में पुलिस कर रही कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों पक्षों में तनाव देख हरिहरगंज बाजार में पुलिस कर रही कैम्प
Tue, 27 Jul 2021 01:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:10 AM IST
सार
थाना क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में फायरिंग में घायल भाजपा कार्यकर्ता मोनू तिवारी की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रयागराज स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसी बुलेट बाहर निकाली।
विज्ञापन
रानीगंज के सराय रतऊ में गोली लगने से घायल युवक सलमान। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
थाना क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में फायरिंग में घायल भाजपा कार्यकर्ता मोनू तिवारी की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रयागराज स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसी बुलेट बाहर निकाली। गोली लगने से घायल उनके साथी जयप्रकाश चौरसिया का भी उपचार चल रहा है। सोमवार को घटना के दूसरे दिन भी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
वहीं घटना को लेकर दो वर्गों के बीच तनाव को देखते हुए हरिहरगंज बाजार में क्षेत्राधिकारी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के सरायरतऊ निवासी सलमान (26) अपने साथी महरूफ के साथ सोमवार को गंभीरपुर गांव में गया था। पचरास गांव के कुछ युवकों से उसकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
वहां विरोधियों ने सलमान को देखते ही दौड़ा लिया। पचरास टंकी के पास उसे गोली मार दी। जिससे सलमान की नाक उड़ गई। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। गोली मारने का आरोप गलत है।