{"_id":"604252718ebc3e590f3ce528","slug":"seeing-the-flames-the-breath-was-stuck-the-wall-dropped-from-jcb-pratapgarh-news-ald3008897191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटें देख अटकी रहीं सांसें, जेसीबी से गिराई गई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटें देख अटकी रहीं सांसें, जेसीबी से गिराई गई दीवार
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बलीपुर में आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। शहर के बलीपुर में स्थित सरदार मंजीत सिंह राजा की आटो पार्ट्स की दुकान और गोदाम में आग लगने से बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद करीब तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही। बिल्डिंग से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों की सांसें अटकी रहीं। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए थे। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फायरकर्मियों को लपटों पर काबू पाने के लिए जेसीबी लगाकर बिल्डिंग की दीवार गिरानी पड़ी।
बृहस्पतिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद बलीपुर में लोग सोने की तैयारी में थे। तभी मंजीत की सिंह की दुकान में आग लगने का शोर मच गया। इस पर लोग घरों से बाहर निकल गए। मौके पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद ही फायरकर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। शार्ट सर्किट से हुए हादसे के बाद फैली आग की लपटों ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि कोई दुकान के अंदर घुसने का साहस नहीं जुटा पा रहा था।
नीचे दुकान के साथ तीन मंजिला भवन में ऊपर बनाए गोदामों से भी लपटें उठ रही थीं। कोई रास्ता न निकलते देख फायरकर्मियों ने जेसीबी मंगाकर बिल्डिंग की एकतरफ की दीवार ढहा दी। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। तब तक पड़ोस के निहाल सिंह की दुकान तक आग की लपटें पहुंचने लगी थीं। घटना के बाद आसपास के सभी दुकानदारों में खलबली मची थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दिनभर दुकान से मलबा निकालते रहे कर्मचारी
सनी इंटर प्राइजेज आटो पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले कारीगरों के साथ ही अन्य कर्मचारी शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। सरदार मंजीत सिंह के आने के बाद कर्मचारी दुकान से मलबा निकालते रहे। दिनभर साफ-सफाई में जुटे रहे।
शार्ट सर्किट के बाद मोबिल आयल से भड़की आग
दमकलकर्मियों ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ। इसके बाद मोबिल आयल से आग भड़क गई। टॉयर के साथ प्लास्टिक के अन्य उपकरण के सहारे आग दूसरे व तीसरे तल पर बने गोदाम तक पहुंच गई।

नगर कोतवाली के बलीपुर में आटो पार्ट्स की दुकान में रात में लगी आग का सुबह तक उठता धुंआ।- फोटो : PRATAPGARH