{"_id":"657de8c25f8d7aaca90cf585","slug":"seeing-the-female-constable-she-whistled-as-soon-as-she-reached-the-lockup-she-started-shaking-her-hands-and-legs-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-9136-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला सिपाही देख मारी सीटी, हवालात पहुंचते ही जोड़ने लगा हाथ पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला सिपाही देख मारी सीटी, हवालात पहुंचते ही जोड़ने लगा हाथ पैर
Sat, 16 Dec 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। शुक्रवार की रात गश्त पर निकली महिला सिपाही को भगवन तिराहे पर देख दो युवक सीटी बजाते हुए अश्लील हरकत करने लगे। यह देख महिला सिपाही ने कोतवाली से दूसरे पुलिसकर्मियों को बुला लिया। पुलिसकर्मी दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गए, जहां दोनों को सबक सिखाते हुए हवालात की हवा खिला दी।
हवालात पहुंचते ही दोनों की हेकड़ी निकल गई। वे हाथ पैर जोड़ने लगे। सूचना मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। क्षमा याचना पर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। संवाद