फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seed seller died due to electrocution

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से बीज विक्रेता की मौत

Thu, 13 Jul 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Seed seller died due to electrocution
जेठवारा थाना क्षेत्र के मधुपुर में पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने बीज विक्रेता विपिन पटेल (33) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

मधुपुर निवासी विपिन पटेल मंगलवार की रात कमरे में परिवार के लोगों के साथ सो रहा था। रात करीब 12 बजे नींद खुली तो देखा कि फर्राटा पंखा बंद है। परिजनों के मुताबिक विपिन पंखा ठीक करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह चीखते हुए गिर पड़ा। चीख सुनकर पत्नी की नींद खुल गई। उसने पंखे का प्लग बोर्ड से निकालते हुए शोर मचाया।
शोर सुनकर अन्य परिजन और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे, जहां विपिन गिरा था। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसका शरीर शांत देखकर परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं। बीज विक्रेता की मौत से व्यापारी भी दुखी थे। लोग शोक जताने बीज विक्रेता के घर भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed