फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   See electricity bill flew villagers senses

बिजली बिल देख उड़े ग्रामीणों के होश

Mon, 02 Feb 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 02 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शासनादेश जारी होते ही घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर खासा भार बढ़ गया है। उनके विद्युत बिल अचानक दोगुना हो गए हैं। यह बढ़ा बिल पाकर सारे लोग हैरान और परेशान हैं। ग्रामीणों का मानना है कि विभाग ने शहरी और ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को एक श्रेणी में खड़ा कर दिया है। इन उपभोक्ताओं को दो किलोवाट का कनेक्शन धारक मान लिया गया है।
विज्ञापन


घरेलू लाइट कनेक्शन के नाम पर मौज कर रहे उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग ने अचानक अपना शिकंजा कस दिया है। ऐसे में महज तीन सौ रुपये में दो माह बिजली जलाने वालों के बिल अचानक आठ सौ पार कर गए हैं। यह बिल पाकर उपभोक्ता भौचक हैं। वे आसपास के दूसरे उपभोक्ताओं से संपर्क कर हकीकत खंगाल रहे हैं। मगर पता चल रहा है कि सबकी हालत वही है।
विज्ञापन


 कुछ तो एसडीओ कार्यालय जाकर पता कर रहे हैं कि कहीं गलती से बिल में यह बढ़ोतरी तो नहीं हो गई। लेकिन जब उन्हें बताया जा रहा कि बिल सही है तो वे निराश हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एक नया शासनादेश जारी कर घरेलू व शहरी उपभोक्ताओं को बराबर कर दिया है। इसके तहत मीटर लगाए जाने हैं। उसके आधार पर बिल आना है। अभी तत्काल पर विभाग ने घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट की जगह दो किलोवाट का उपभोक्ता मानकर अक्तूबर माह से बढ़े बिल जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही बिल लोगों को माह जनवरी 2015 में भुगतान के लिए मिले हैं। शासन के नए आदेश से तहसील मुख्यालय व ग्रामीण अंचल के हजारों उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ गया है। इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत एसएन मिश्र ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद विभाग ने यह बिल भेजे हैं। इस मामले में उपभोक्ताओं को राहत मीटर लगने के बाद ही मिल पाएगी। हालांकि हाल में आए शासनादेश के तहत मार्च तक यह बढ़े बिल रोक दिए गए हैं। उसके बाद शासन के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed