फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Security guard dies after being buried under wall debris

Pratapgarh News: दीवार के मलबे में दबने से सिक्योरिटी कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies after being buried under wall debris
घर में निर्माणाधीन दीवार के अचानक ढहने से पूरे वाचन लकुरी निवासी 47 वर्षीय अशोक पांडेय की दबकर मौत हो गई। वह एक सिक्योरिटी कंपनी में कर्मचारी थे।
विज्ञापन

अशोक पांडेय मुरादाबाद जिले में एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। कुछ दिनों पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार की सुबह घर की निर्माणाधीन दीवार में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार ढह जाने से मलवे में दबकर अशोक पांडेय गंभीर रूप घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर परिवार के लोग उपचार के लिए उनको लालगंज के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिजनों की हुई तो चीखपुकार मच गई। मां पूनम, पत्नी संगीता, बेटी सृष्टि व बेटे सुमित का रो रोकर बदहवास हो गए। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि दीवार के नीचे दबने से अशोक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed