फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   secret of prisoner Umesh death will be revealed only after receiving the viscera report, brother accused

Pratapgarh : विसरा रिपोर्ट मिलने पर ही बंदी उमेश की मौत का खुलेगा राज, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 15 Jun 2023 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

बाघराय थाना क्षेत्र के कोंडराजीत निवासी राजेश सिंह की हत्या में नामजद आरोपी उमेश सिंह जिला कारागार में निरुद्ध थे। मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में उनकी मौत हो गई थी। भाई आनंद सिंह का आरोप था कि उमेश के शरीर पर चोट के निशान हैं और पूरे शरीर में धब्बे हैं।

विज्ञापन
secret of prisoner Umesh death will be revealed only after receiving the viscera report, brother accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला कारागार में निरुद्ध बंदी उमेश सिंह की मौत का राज विसरा जांच रिपोर्ट आने पर खुल सकेगा। गम व गुस्से के बीच परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन जेल प्रशासन को उमेश की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के कोंडराजीत निवासी राजेश सिंह की हत्या में नामजद आरोपी उमेश सिंह जिला कारागार में निरुद्ध थे। मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में उनकी मौत हो गई थी। भाई आनंद सिंह का आरोप था कि उमेश के शरीर पर चोट के निशान हैं और पूरे शरीर में धब्बे हैं। जेलर समेत अन्य लोगों पर उमेश की हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


देर रात डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हो सका। इस दौरान जिला प्रशासन की अनुमति पर परिवार का एक सदस्य भी मौजूद रहा। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। देर रात शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।बुधवार को परिजनों ने ऋंग्वेरपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई आनंद सिंह ने खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, लखनऊ में भी दर्ज था उमेश पर मुकदमा

पुलिस के अनुसार मृतक उमेश पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज के शिवकुटी थाने में तीन, कर्नलगंज में एक, लखनऊ कोतवाली नगर में एक, बाघराय में छह और महेशगंज में एक मुकदमा दर्ज है।

पीएम करने वाली टीम के बंद रहे मोबाइल

पूरे प्रकरण में शव का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्याें और उनसे संबंधित उच्चाधिकारियों के फोन एक साथ बंद हो गए। यहां तक कि पीएम हो जाने के बाद भी सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed