{"_id":"5eb4589c8ebc3e906f64ab76","slug":"second-labor-train-will-bring-1200-laborers-from-surat-pratapgarh-news-ald2752272172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत से बारह सौ मजदूरों को लेकर आएगी दूसरी श्रमिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत से बारह सौ मजदूरों को लेकर आएगी दूसरी श्रमिक ट्रेन
विज्ञापन
लॉकडाउन में सूरत में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार की रात 11.30 बजे बेल्हा आएगी। पूर्वांचल के प्रवासी मजदूरों को लेकर आने वाली ट्रेन शुक्रवार की सुबह आनी थी, मगर कटनी में जगह नहीं मिलने से यह ट्रेन अब सीधे बेल्हा आएगी। मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 37 रोडवेज की बसें मांगी गई हैं।
गुजरात प्रांत के सूरत में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर गुुरुवार की रात करीब 11.30 बजे दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन बेल्हा आ रही है। ट्रेन में सवार सभी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सूरत से आने वाली ट्रेन के 22 डिब्बों में सभी यात्री पूर्वांचल के हैं। रात में रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन में सवार मजदूरों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें तैनात की गई हैं। बेल्हा के मजदूरों को जयमंगल सिंह प्राथमिक शिक्षण संस्थान ले जाकर स्वास्थ्य की जांच होगी, जबकि गैर जनपद के प्रवासी मजदूरों को स्टेशन पर ही जांच करके बाहर खड़ी उनके जिलों की बसों में बैठाकर भेज दिया जाएगा। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 37 रोडवेज की बसें लगाई गई हैं जो उनको घर तक पहुंचाएंगी। यह दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन होगी, जो मजदूरों को लेकर बेल्हा आ रही है।
स्टेशन के अंदर जीआरपी, बाहर तैनात होगी सिविल पुलिस
प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए स्टेशन के अंदर जीआरपी और बाहर सिविल पुलिस को तैनात किया गया है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी मदद करेंगे।