फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women fights with mother in law

आॎपस में लड़ीं सास बहू, जीता कोई और

Fri, 01 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टाउन एरिया कटरामेदनीगंज की सीट पर सास-बहू की लड़ाई निवर्तमान अध्यक्ष के लिए हार का कारण बनी। सदर विधायक की चाची को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया था। इससे पार्टी और स्वयं विधायक भी जीत को लेकर आश्वस्त थे। मगर सास भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बहू सीमा गुप्ता ने ताल ठोंककर सारा खोल बिगाड़ दिया।

टाउन एरिया कटरामेदनीगंज अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जानकी साहू और आप से सीमा गुप्ता मैदान में थीं। भाजपा प्रत्याशी जानकी साहू सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की चाची थीं, जबकि सीमा गुप्ता पारिवारिक रिश्ते में बहू थीं। पारिवारिक कलह के चलते सास जानकी को हराने के लिए सीमा भी मैदान में कूद पड़ीं। पूरी दमदारी से चुनाव लडने का परिणाम रहा कि जानकी साहू को हार का सामना करना पड़ा। जानकी साहू को जहां 838 मत मिले, वहीं आप प्रत्याशी सीमा गुप्ता को 832 मत मिले। इस प्रकार जानकी साहू को सीमा से मात्र छह मत अधिक मिले थे। जबकि जीतने वाली सपा प्रत्याशी को जुबैदाखातून को 1296 मत मिले थे। अगर जानकी और सीमा के मतों को जोड़ करच देखा जाए तो सास और बहू के बीच 1670 मत होते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि सास-बहू की लड़ाई से भाजपा के हाथ से अध्यक्ष की सीट छिन गई। अगर आप पार्टी से सीमा गुप्ता ने ताल नहीं ठोंकी होती, तो जानकी साहू की जीत निश्चित होती, मगर ऐसा न होने के कारण निवर्तमान अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed