फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sealed on the action plan of two crore rupees in Sadar block

सदर ब्लाक में दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर लगी सदन की

Sat, 14 May 2022 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sealed on the action plan of two crore rupees in Sadar block
अफीम कोठी सभागार में सदर ब्लाक की बैठक में एमएलसी गोपालजी व विधायक राजेन्द्र मौर्या का स्वागत कर? - फोटो : PRATAPGARH
सदर विकास क्षेत्र में नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर शुक्रवार को बीडीसी सदस्य व प्रधानों ने स्वीकृति की मुहर लगाई। जनप्रतिनिधियों ने सभी से वादा किया कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने पाएगी। सभी पंचायत प्रतिनिधियों के क्षेत्र में विकास कार्य होगा। वे लोग सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन

अफीम कोठी सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीओ हरिओम गुप्ता ने सदस्यों को विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पुरानी कार्यवाही को पढ़ते हुए नए वित्तीय वर्ष में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का खाका प्रस्तुत किया। जिस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दी। बीडीसी सदस्यों और प्रधानों से दो दिन के अंदर प्रस्ताव मांगा। बोर्ड की बैठक में भाग लेने पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने भरोसा दिया कि सदर ब्लाक के विकास में धन की कमी नहीं
विज्ञापन

आने पाएगी। सदर ब्लाक प्रमुख शेषा सिंह के साथ ब्लाक के प्रधान और बीडीसी सदस्य सदैव खड़े मिलेंगे। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने विकास कार्य में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह लाल साहब, कुलदीप पटेल, सुजीत ओझा, गोल्डी सिंह, रोहित, एडीओ पंचायत दयाराम सरोज, राजकुमार यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed