फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SDO Patti trapped in manipulation of lakhs by selling transformer and amending bills

ट्रांसफार्मर ब्लैक में बेचने व बिल संशोधन कर लाखों के हेरफेर में फंसे एसडीओ पट्टीइअबइबइ

Tue, 14 Jun 2022 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
SDO Patti trapped in manipulation of lakhs by selling transformer and amending bills
ट्रांसफार्मर ब्लैक में बेचने व बिल संशोधन में लाखों रुपये के हेरफेर के मामले में फंसे एसडीओ पट्टी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की शिकायत के बाद घपलेबाजी की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इससे पहले भी एसडीओ के खिलाफ कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। इधर, जांच शुरू होने से उपखंड कार्यालय में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एसडीओ श्याम बिहारी प्रसाद की पट्टी उपखंड में करीब पांच साल से तैनात हैं। बीते मई माह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रबंध निदेशक से शिकायत की थी। उन पर ट्रांसफार्मर ब्लैक में बेचने व बिल संशोधन के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए प्रबंधक निदेशक वाराणसी से शिकायत की गई थी। आरोप लगाया था कि पट्टी एसडीओ द्वारा बिल संशोधन के नाम पर लाखों का हेरफेर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ कई शिकायतें आ रही हैं। तीन लाख रुपये के बिल को संशोधित कर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। जिस पर अधीक्षण अभियंता सतपाल की ओर से दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी में लालगंज के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सेठ व लेखाकार राकेश कुमार गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एसडीओ पट्टी के खिलाफ दो सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इधर, जांच शुरू होने से पट्टी उपखंड कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल, इस मामले में कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा पुराने अभिलेख भी खंगाले जाएंगे। उनकी भी गहनता से जांच होगी। अधीक्षण अभियंता सतपाल ने बताया कि एसडीओ पट्टी के मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। टीम पूरे मामले की जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं कई शिकायतें
पट्टी एसडीओ एसबी प्रसाद पर बिल में हेरफेर व ट्रांसफार्मर ब्लैक में बेचने का आरोप लगा है। इस मामले में जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इसके पहले भी उनके खिलाफ कई बार शिकायतें की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed