{"_id":"5d2630768ebc3e6cee20a8a5","slug":"sdm-was-missing-hanging-in-tahsildar-s-room-lock-pratapgarh-news-ald249076118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम गायब, तहसीलदार के कक्ष में लटक रहा था ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम गायब, तहसीलदार के कक्ष में लटक रहा था ताला
विज्ञापन
सदर तहसील में नौ बजकर तीस मिनट पर खाली एसडीएम कोर्ट।
- फोटो : PRATAPGARH
एसडीएम गायब, तहसीलदार के कक्ष में लटक रहा था ताला
सदर तहसील में मनमाना राज, सुबह साढ़े नौ बजे तक नहीं पहुंचा था कोई अफसर
सीएम के फरमान के बाद भी सुबह नौ से 11 बजे तक नहीं कर रहे सुनवाई
डीएम की सख्ती का मातहतों पर असर नहीं, सुबह साढ़े नौ बजे लग रही थी झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर तहसील में अफसर से कर्मचारी तक सब बेलगाम हो गए हैं। जिलाधिकारी की सख्ती का मातहतों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करने के फरमान को भी अफसरों ने हवा में उड़ा दिया है। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक तहसील में कोई भी अफसर नहीं पहुंचा था। एसडीएम का चैंबर खाली था तो तहसीलदार और नायब तहसीलदार के चैंबर में ताला लटक रहा था। सफाई कर्मचारी कार्यालय के समय झाड़ू लगा रहा था। हद तो यह है कि डीएम के निर्देश के बाद भी सदर तहसील की अफसर जिले में रात्रि निवास नहीं कर रही हैं।
योगी सरकार के सख्त आदेश का असर तहसील के अफसरों और कर्मचारियों पर देखने को नहीं मिल रहा है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक तहसील में एसडीएम सदर राहुल कुमार यादव का चैंबर खाली पड़ा था। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय और नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा के चैंबर में ताला लटक रहा था। अमर उजाला की टीम सदर तहसील पहुंची तो वहां कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। तहसील परिसर में जमा सफाई कर्मचारी साहब के आने की प्रतीक्षा करते रहे। एसडीएम सदर राहुल कुमार यादव 9.50 बजे कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों की मानें तो तहसीलदार ने अपना आवास तो परिसर में बना रखा है, मगर वह सुल्तानपुर से और नायब तहसीलदार कौशांबी से नौकरी करती हैं। कभी-कभी मीटिंग देर तक होने पर ही वह शहर में ही रात्रि निवास करती हैं। जबकि योगी सरकार ने सभी अधिकारियों को उनके तैनाती वाले स्थल पर ही रात्रि निवास करने का सख्त निर्देश दिया है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने भी पिछले दिनों अधिकारियों को चेताया था कि तैनाती वाले स्थल पर निवास नहीं करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है।

सदर तहसील में नौ बजकर बत्तीस मिनट पर बंद तहसीलदार कार्यालय।- फोटो : PRATAPGARH

सदर तहसील में नायब तहसीलदार नगर का नौ बजकर पैंतीस मिनट पर खाली पड़ा कक्ष।- फोटो : PRATAPGARH

सदर तहसील में तहसीलदार नायब गडवारा का नौ बजकर पैंतीस मिनट पर खाली पड़ा कक्ष।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन