{"_id":"5ddd817f8ebc3e54b909fa0b","slug":"sdm-hostage-paperweight-thrown-abused-and-threatened-to-kill-pratapgarh-news-ald2612739193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को बंधक बनाया, पेपरवेट फेंका, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को बंधक बनाया, पेपरवेट फेंका, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
एसडीएम कुंडा ने वकीलों पर बंधक बनाकर पेपरवेट फेंकने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली तीन नामजद और दर्जनभर अज्ञात वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मंगलवार दोपहर अधिवक्ताओं ने उन्हें चैंबर में बंधक बना लिया। उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही तोड़फोड़ भी की गई। बाद में वह किसी तरह से पिछले दरवाजे से बाहर निकले।
कुंडा में तैनाती के बाद से ही एसडीएम मोहनलाल गुप्ता और वकीलों से नहीं बन रही है। कई बार अधिवक्ताओं ने उनका घेराव किया और बंधक बनाया। जमकर हंगामा भी हुआ। मंगलवार को फाइलों को स्वीकृत न करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने चैंबर में उनका घेराव किया। आरोप है कि इस दौरान काफी देर तक अधिवक्ताओं ने उन्हें बंधक बनाए रखा।
इसके साथ ही उनकी मेज को तोडने का प्रयास करते हुए उन पर पेपरवेट फेंका गया। हालांकि बाद में एसडीएम पीछे के गेट से बाहर निकल गए। शाम को उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर अधिवक्ता केके सिंह, संजय पांडेय, लवलेश कुमार श्रीवास्तव समेत एक दर्जन अज्ञात वकीलों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, बलवा, सरकारी संपत्ति का नुकसान सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।