फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sdm did the quarantine to 12 people

12 लोगों को कराया क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
sdm did the quarantine to 12 people
आगरा से पैदल ही बिहार जा रहे 12 दिहाड़ी मजदूरों को प्रशासन ने रोक लिया। सभी को दरियापुर स्कूल में क्वारंटाइन कराया गया। एसडीएम रानीगंज ने प्राथमिक विद्यालय में रोककर सभी के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कराई। उधर, रिसालगढ़ के क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए लोग घर चले जा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर अब प्रशासन सख्ती कर उन्हें आइसोलेट करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले की सीमा के सील होने के बाद भी शनिवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग से बिहार के अररिया जा रहे 12 लोगों को एसडीएम रानीगंज राहुल कुमार ने राजापुर खरहर के पास रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी रास्ता बदलकर आगरा से आ रहे हैं और बिहार जा रहे हैं। यह सुनते ही एसडीएम सभी को दरियापुर केंद्र ले गए। वहां सभी को क्वारंटाइन कराया गया। दूसरी ओर रिसालगढ़ में परदेस से आए करीब सात लोगों को रोका गया है। पता चला कि सभी मनमानी करते हुए घर चले जाते हैं। गांव के लोगों ने उनका मिलना-जुलना भी हो रहा है। एसडीएम राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed