{"_id":"6597c4ed17be8656de07d1ee","slug":"sdm-deployed-police-to-find-missing-accountant-accountant-has-been-missing-for-many-days-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : एसडीएम ने गायब लेखपाल को ढूंढने के लिए लगाई पुलिस, कई दिनों से गायब चल रहे हैं लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : एसडीएम ने गायब लेखपाल को ढूंढने के लिए लगाई पुलिस, कई दिनों से गायब चल रहे हैं लेखपाल
Fri, 05 Jan 2024 02:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:29 PM IST
सार
रानीगंज तहसील के उपजिलाधिकारी ने कई दिनों से फोन बंद कर लापता चल रहे लेखपाल को खोजने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। कोहंड़ौर थाने की पुलिस को निर्देश दिया है कि वह लेखपाल को खोजकर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
एसडीएम रानीगंज के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कई दिनों से तहसील से गैरहाजिर और फोन बंद करके गायब लेखपाल को ढूंढकर लाने के लिए रानीगंज के एसडीएम ने पुलिस से सहायता मांगी है। एसडीएम ने लापरवाह लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की लिखापढ़ी की है। तहसील में शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कई दिनों से गैर हाजिर और गायब चल रहे लेखपाल अब्दुल रज्जाक को ढूंढने के काम में कोहड़ौर पुलिस को लगाया है।
विज्ञापन
लेखपाल अपने क्षेत्र और तहसील के कामों को छोड़कर मोबाइल बंद करके गायब है। एसडीएम ने पुलिस से उसे पकड़कर लाने के लिए निर्देश दिया है। साथ ही लापरवाह लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की लिखापढ़ी का भी निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि कई दिनों से लेखपाल गायब है, इसलिए कोहड़ौर पुलिस की उसके घर जाकर उसे तहसील लाने के लिए निर्देश दिया है। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा
रानीगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं दो दिनों से एसडीएम की कार्यशैली और रवैए को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार के चलते एसडीएम ने अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शशि तिवारी, शैलेश पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी, सीबी सिंह,रविंद्र मिश्र, विवेक त्रिपाठी, विपिन चंद्र मिश्र, मनोज तिवारी, प्रेम शंकर मिश्र, प्रभाकर, चुलबुल, सुरेश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन