फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scuffle with sub-inspector and constable who arrived to resolve the dispute of throwing garbage, tore uniform,

प्रतापगढ़ : कूड़ा फेंकने का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा व सिपाही से हाथापाई फाड़ दी वर्दी , एसओ से की अभद्रता

Mon, 10 Apr 2023 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 12:05 AM IST
सार

आबादी की विवादित जमीन पर कूड़ा फेकने पर दो पक्ष के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा व भिड़कर महिलाओं ने हाथापाई के बाद वर्दी फाड़ दी। मामले की सूचना पर पहुंचे एसओ सहित सिपाहियों से भी अभद्रता हुई तो पुलिस ने विवाद करने वालों को हिरासत में लेकर गंभीर धारा का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Scuffle with sub-inspector and constable who arrived to resolve the dispute of throwing garbage, tore uniform,
Pratapgarh News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आबादी की विवादित जमीन पर कूड़ा फेकने पर दो पक्ष के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा व भिड़कर महिलाओं ने हाथापाई के बाद वर्दी फाड़ दी। मामले की सूचना पर पहुंचे एसओ सहित सिपाहियों से भी अभद्रता हुई तो पुलिस ने विवाद करने वालों को हिरासत में लेकर गंभीर धारा का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा गांव में राजकुमार का उसके परिवार के ही लल्लन से आबादी की जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार की शाम विवादित जमीन पर लल्लन के पक्ष की महिलाओं ने कूड़ा फेंका तो दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष में मारपीट होने की सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा भास्कर व सिपाही ओपी पाल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

लल्लन पक्ष की महिलाओं ने सिपाही व दरोगा से हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। इस पर एसओ धमेंद्र सिंह महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ के पहुंचने पर भी लल्लन व उसके परिवार की महिलाओं ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने लल्लन, उसकी पत्नी, दो बेटियों और दो अन्य को हिरासत में ले लिया। 

इस मामले में फतनपुर एसओ धमेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का सिपाही व दरोगा से आरोपी लल्लन के पक्ष ने हाथापाई कर विवाद किया। जब वह मौके पर पहुंचे तब भी विवाद कर मारपीट का प्रयास किया गया। फतनपुर पुलिस ने दरोगा भास्कर की शिकायत पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा, बलवा सहित अन्य धारा में लल्लन, सोनी देवी, अंशू, नेहा, राजेंद्र, पिंकी, मैना समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed