{"_id":"5f7ccc208ebc3e9ba53010a2","slug":"screws-will-be-tightened-against-land-mafia-neelkanth-pratapgarh-news-ald2882462175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया के खिलाफ कसा जाएगा शिकंजा: नीलकंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया के खिलाफ कसा जाएगा शिकंजा: नीलकंठ
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिले के अफसरों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और कोविड-19 के संबंध में बैठक की। उन्होंने सीएमओ को कोविड-19 एल-2 चिकित्सालय में मरीजों के लिए 200 बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
संचारी रोग के दस्तक अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने पर जोर दिया। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 1446 विद्यालयों में टाइल्स, शौचालय आदि के कार्य पूरे करा दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी, व्यापारी एवं संभ्रांत लोग जिले के अतिकुपोषित बच्चों को गोद लें और उन्हें कुपोषण मुक्त बनाएं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों के राशन कार्ड बन रहे हैं। अंत्योदय कार्ड की पत्रावली का सत्यापन भी करा लिया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र में पटरी व्यवसायियों को दस हजार का ऋण उपलब्ध कराया जाए। भूमाफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखें। इस दौरान विधायक रानीगंज धीरज ओझा, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अरविंद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।