फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scream and pause from the death of the operator

परिचालक की मौत से चीखपुकार और कोहराम 

Tue, 26 Mar 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scream and pause from the death of the operator
धनंजय मौर्य ( फाइल फोटो) - फोटो : प्रतापगढ़
 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद वाल्बो बस में लगी आग में झुलसकर मानिकपुर निवासी परिचालक की मौत की खबर से घर में चीखुपुकार और कोहराम मच गया। सोमवार भोर में इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार में रोना-पीटना मच गया। घरवाले सुबह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई निवासी धनंजय मौर्य (40) पुत्र लल्ला प्रसाद मौर्या लखनऊ रोडवेज डिपो में परिचालक था। उसकी पत्नी रंजना रोजगार सेवक है। होली की छुट्टी बिताने के बाद धनंजय हाल ही में ड्यूटी पर गया था। रविवार की रात वह आनंद विहार से बस के साथ लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 76 पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस में आग लग गई। इसमें कई लोगों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे में धनंजय भी जिंदा जल गया। भोर में इसकी सूचना परिजनों को मिली तो घर में चीखपुकार मच गई। परिजन तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां, पत्नी और बेटों का रो-रो कर बुरा हाल 
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिचालक के घर में रोना-पीटना मच गया। पूरे दिन पत्नी रंजना, बेटे शुभम (10) व सोनू (8) के साथ मां अनारकली बेटे को यादकर रोती रहीं। धनंजय के बड़े भाई संजय किराना की दुकान और टेंट हाउस का संचालन करते हैं। छोटा भाई रंजीत स्वच्छता मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रम में संविदा पर कोआर्डिनेटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed