फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scooty rider killed after colliding with trailer on highway

Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider killed after colliding with trailer on highway
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर गोपालापुर के करीब ट्रेलर की टक्कर से सोमवार सुबह सुरेश कुमार सरोज की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के अवनपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश कुमार सरोज उर्फ कन्हैया लाल सरोज सोमवार भोर में अपनी अपनी बेटी मधु सरोज को इंटरसिटी ट्रेन पर बैठाने मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन गए थे। मधु परीक्षा देने लखनऊ जा रही थी। बेटी को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह स्कूटी लेकर घर के लिए चल पड़े।
विज्ञापन

अभी वह गोपालापुर के करीब पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल से बेटी मधु व परिवार के लोगों को पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि वाहन चालक नींद में था। जिसके चलते उसने दूसरी साइड जाकर स्कूटी में टक्कर मारा।
तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed