फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School vehicle overturned in pit due to car collision, six children injured

Pratapgarh News: कार की टक्कर से स्कूली वाहन गड्ढे में पलटा, छह बच्चे घायल

Fri, 16 Dec 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
School vehicle overturned in pit due to car collision, six children injured
मैजिक वाहन पलटने से घायल छात्रा श्रद्धा पांडेय। - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गड़ौरी गांव के करीब बेकाबू कार ने स्कूली वाहन को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत वाहन गड्ढे में पलट गया। वाहन में सवार छह छात्र-छात्राएं घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए बेलखरनाथ सीएचसी ले जाया गया। एक छात्रा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव स्थित बेलखरनाथ धाम एकेडमी में शुक्रवार दोपहर को छुट्टी हुई। विद्यालय के बच्चों को घर तक पहुंचाने के लिए मैजिक पर बैठाया गया। चालक करीब पंद्रह स्कूली बच्चों को बैठाकर उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए उड़ैयाडीह की ओर चल पड़ा। गड़ौरी खुर्द गांव के करीब सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने सामने से मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्चों से भरी मैजिक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

वाहन में बैठे स्कूली बच्चे रोने चिल्लाने लगे। राहगीरों संग आसपास के लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। मैजिक में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद स्कूली वाहन का चालक भाग निकला। लोगों ने घायल रुद्र (6), विधि (7) ,यशी (6), कुणाल (12) व श्रद्धा पांडेय (13) को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ पहुंचाया। खबर मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां सभी का उपचार करने के बाद श्रद्धा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सहमे रहे बच्चे
हादसे में गड्ढे में पलटे स्कूली वाहन सवार बच्चे सहमे रहे। चालक भाग निकला तो घायल बच्चों की घबराहट बढ़ गई। रोते-चीखते और सुबुकते बच्चों को ग्रामीण समझाते बुझाते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। अपने बच्चों को सुरक्षित देख राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे। बाद में गड्ढे में गिरे स्कूली वाहन को बाहर निकलवाया गया।

कार हो गई थी क्षतिग्रस्त
स्कूली वाहन को टक्कर मारने के वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद कार सवार लोग भी ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए कार सवार लोग दूर जाकर खड़े हो गए। उन्होंने रोकने टोकने वालों को सफाई भी दी।

पट्टी रानीगंज मार्ग पर गड़ावरी गांव के समीप पलटी स्कूली मैजिक वाहन। संवाद

पट्टी रानीगंज मार्ग पर गड़ावरी गांव के समीप पलटी स्कूली मैजिक वाहन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed