फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School bus falls into drain after collision with tanker, eight students injured

Pratapgarh News: टैंकर की टक्कर से स्कूली बस नाले में गिरी, आठ विद्यार्थी घायल

Wed, 04 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
School bus falls into drain after collision with tanker, eight students injured
लालगंज कोतवाली के खजुरी में मंगलवार दोपहर पीछे से आ रहे तेल टैंकर की टक्कर से अनियंत्रित स्कूली बस नाले में जा गिरी। इससे बस में सवार आठ विद्यार्थी घायल हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक बच्चों की चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से मामला जुड़ा है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर करीब 30 छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने के लिए बस निकली थी। खजुरी गांव के पास नेशनल हाईवे-31 पर बस चालक एक छात्र को उतारने के लिए रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी लालगंज की ओर से आ रहा तेल टैंकर अनियंत्रित होकर बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। स्कूली बस सड़क से करीब दस फीट दूर जाकर नाले में गिरी। तेज आवाज सुनकर राहगीर और ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालते हुए अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। घायलों में डंगरारा निवासी अंबिका वर्मा (14 वर्ष, कक्षा 7), दर्रा निवासी हरिओम सिंह (17 वर्ष, कक्षा 12), ओरीपुर नैगीर निवासी अभिमन्यु तिवारी (कक्षा 9), समसपुर दर्रा निवासी आयुष प्रताप सिंह (कक्षा 9), गोड़वा निवासी अन्नू जायसवाल (18 वर्ष, कक्षा 12), प्रीति, निधि और पल्लवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमे से हरिओम की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में कॉलेज के शिक्षक भी डटे रहे। घटना के बाद टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला। लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में आठ बच्चे घायल हुए थे। जिनकी हालत में अब सामान्य है।


पेट्रोल न होने से टली बड़ी दुर्घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि टैंकर में पेट्रोल नहीं था, वरना बड़ा धमाका हो सकता था और हादसा भयावह रूप भी ले सकता था। बताया गया कि फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल उतारकर टैंकर लौट रहा था।



खजुरी से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी
टैंकर की टक्कर से स्कूली बस में सवार बच्चों की चीख पुकार से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हर कोई बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। गनीमत रही कि बस नाले में जाने के बाद भी नहीं पलटी। बस में सवार बच्चे अपनी जान पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए मदद के लिए चीखते चिल्लाते रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास गांवों से अभिभावक भी पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक घटनास्थल के आसपास सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां भी घायल बच्चे दर्द से कराहते रहे। घटना के दौरान सकुशल बचे बच्चे भी सहमे रहे। परिवार वालों के पहुंचने पर उनसे लिपटकर रोते रहे। घटना की जानकारी के बाद बस से घर आने वाले बच्चों के परिजन भागकर घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed