{"_id":"644d6b7803623753b30502b4","slug":"scheduled-caste-girl-abducted-near-home-at-midnight-found-in-madrasa-on-second-day-pratapgarh-news-c-3-1-117494-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आधी रात घर के पास अनुसूचित जाति की किशोरी का अपहरण, मदरसे में दूसरे दिन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आधी रात घर के पास अनुसूचित जाति की किशोरी का अपहरण, मदरसे में दूसरे दिन मिली
Sun, 30 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी का अपहरण शुक्रवार की रात कुटिलिया गांव के आरोपी ने किया। पीड़िता थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिली, घटना की बाबत किशोरी ने परिजनों को आपबीती नहीं बताई है। मामले में किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी का अपहरण बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के कुटिलिया गांव में रहने वाले जाति विशेष के आरोपी ने किया। सूत्रों के अनुसार आरोपी किशोरी को थाना क्षेत्र के एक मदरसे में छोड़कर भाग निकला था। पीड़िता को लोगों के सहयोग से परिजनों तक पहुंचाया गया। पीड़िता के साथ क्या घटना हुई इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को नहीं दी गई है। घटना की बाबत किशोरी की मां ने जेठवारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आपहरण के नामजद आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा थाने के एसओ अभिषेक सिरोही व सीओ सदर ने मामले का शिकायती पत्र मिलने से इनकार किया है।