फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scam in Congress, anarchy and hooliganism prevalent in SP: Brajesh Pathak

कांग्रेस में घोटाला, सपा में अराजकता और गुंडई का बोलबाला : ब्रजेश पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Scam in Congress, anarchy and hooliganism prevalent in SP: Brajesh Pathak
रानीगंज के लच्छीपुर में आयोजित भाजपा की जनसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वागत करते पदा​धिक
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में देश में घोटाले पर घोटाले होते रहे। भ्रष्टाचार और घोटाला कांग्रेस सरकार की देन हैं। सपा के शासनकाल में गुंडई और अराजकता का बोलबाला था। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। रामलला मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने सीने पर गोली खाई। सपा शासनकाल में पूरा अयोध्या खून से रंग दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को रानीगंज के लच्छीपुर बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने शिक्षा, सड़क, सुशासन के क्षेत्र में कई काम किए। केंद्र सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ विदेश नीति पर भी मजबूती से काम किया। बेटियों का सम्मान, गरीबों को राशन, आवास, और स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था से जोड़ने का काम भाजपा ने किया। पूर्व की सरकारों ने जनता को सिर्फ लूटा है। यही वजह है कि देश में मोदी की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।
विज्ञापन

सभा में पूर्व प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता विनोद दुबे और जिला पंचायत सदस्य आदर्श दुबे ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम में विनोद दुबे ने डिप्टी सीएम को मुकुट और फरसा प्रदान किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी और सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, कौशलेंद्र पटेल, महान दल के केशव मौर्य, मंत्री सुरेश राणा शिवाकांत ओझा श्यामू ओझा ,पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व विधायक धीरज ओझा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार चक्कर लगाने के बाद हुई लैंडिंग
डिप्टी सीएम की जनसभा के दौरान हेलीपैड स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए। निर्धारित समय पर आसमान में उड़ता हेलीकॉप्टर कई बार चक्कर लगाता रहा। तीन बार चक्कर लगाने के बाद हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकी। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर सरकारी अमला काफी देर तक परेशान रहा।
विनोद दुबे पिछले विधानसभा चुनाव में धीरज ओझा के साथ रहे और धीरज चुनाव जीतकर विधायक हो गए। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। दाेबारा विधानसभा चुनाव में विनोद दुबे ने सपा प्रत्याशी आरके वर्मा का साथ दिया। इसमें आरके वर्मा विधायक हो गए। दोनों विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विनोद दुबे की निवर्तमान सांसद संगमलाल से नजदीकियां बनी रहीं। मंगलवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ मंच पर दिखाई पड़े।

विनोद दुबे-धीरज ओझा के समर्थक आमने-सामने

जनसभा में पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व प्रमुख विनोद दुबे के समर्थक आमने-सामने होकर नारेबाजी करने लगे। सीओ रानीगंज ने किसी दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। पंडाल में लगीं कुर्सियों पर धीरज ओझा बैठ गए। मंच से बार-बार संबोधन किया जा रहा था कि वह मंच पर आ जाएं, मगर वह जाने के लिए तैयार नहीं थे। काफी देर बाद वह मंच पर गए। पूर्व विधायक के पिस्टल लेकर मंच पर पहुंचने की जानकारी होने पर सीओ रानीगंज मंच पर गए और पिस्टल ले ली। कार्यक्रम के बाद उन्हें पिस्टल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed