फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   opticle distributed on papers

685 बुजुर्गों को कागज पर बांट दिए चश्मे

Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
शासन ने गरीब बुजुर्गों के लिए अंधता निवारण योजना चलाई है। इस योजना के तहत गरीब परिवार के बुजुर्गों को जरूरी समझने पर मुफ्त चश्मा वितरण करने के लिए आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल से अब तक 685 चश्मे कागजों पर बांट दिए गए हैं। किन लाभार्थियों को चश्मे दिए गए हैं, उनका नाम भी जिम्मेदार नहीं बता पा रहे हैं। 
विज्ञापन

शासन की ओर से अंधता निवारण योजना का संचालन किया जा रहा है। मगर जनपद में इस योजना का संचालन महज कागज पर हो रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को किसी प्रकार का लाभ स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं दिया जा रहा है। जबकि शासन की मंशा है कि बुजुर्गों के आंखों की रोशनी न छिनने पाए, समय से उन्हें चश्मा लग जाए। अप्रैल से लेकर अबतक महज 685 बुजुर्गों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त में चश्मा वितरण किया गया। जिन लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चश्मा दिया गया है, उनका नाम और पता भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर नहीं बता पा रहे हैं। विभाग के सूत्र बताते हैं कि इस योजना के तहत 55 की आयु पार करने के बाद वाले लोगों को शासन ने मुफ्त में चश्मा वितरण करने का आदेश सीएमओ को दिया है। इसके बावजूद जिम्मेदार चश्मा वितरण नहीं कर रहे हैं। कागजी कोरम से बचने के चक्कर में फर्जी तरीके से 685 बुजुर्गों को चश्मा वितरण किया गया है। जिन लोगों को चश्मा दिया गया है उनका नाम और पता नहीं है। विभाग के ही कुछ लोग बताते हैं शासन को भेजे गए रिपोर्ट में अंकित संख्या उन लोगों का है जो पैसा देकर सरकारी अस्पताल से चश्मा की खरीदारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed