फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SBI customer service center operator robbed of 30 thousand

टाइनी शाखा संचालक से बदमाशों ने 30 हजार लूटे

Fri, 08 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
SBI customer service center operator robbed of 30 thousand
मानधाता के बेलखरी के समीप बदमाशों द्वारा मारपीट कर लूटा गया टाइनी शाखा संचालक अवनीश व भतीजा वरूण? - फोटो : PRATAPGARH
बैंक से रुपये निकालकर जा रहे टाइनी एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीछे बाइक पर बैठे युवक का सिर फोड़ बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे रामचंद्र निवासी अवनीश कुमार पांडेय के पास टाइनी में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र हैं। की टाइनी शाखा ले रखी है। वह बेलखरी में टाइनी शाखा का संचालन करते हैं। गुरुवार को वह एसबीआई से 30 हजार रुपये निकालकर भतीजे श्यामू पांडेय के साथ बेलखरी जा रहे थे।
विज्ञापन

बेलखरी में सूनसान स्थान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने असलहा सटा दिया। बाइक पर पीछे बैठा श्यामू बदमाशों से भिड़ा तो असलहे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश बाइक की चाभी व डिग्गी में रखे तीस हजार रुपये समेत कागजात लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के बाद घायल भतीजे को लेकर टाइनी शाखा संचालक जिला अस्पताल पहुंचा। उपचार कराने के बाद घायल भतीजे को लेकर कोतवाली गया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन शहर कोतवाल ने घटनास्थल मानधाता होना बताते हुए उसे वहां भेज दिया।

जबकि घटना की जानकारी मिलने पर सिटी चौकी प्रभारी बदमाशों की तलाश में जुट गए। खास बात यह है कि अवनीश के साथ यह तीसरी वारदात है। घटनाओं के चलते वह कम रुपये लेकर अपने साथ आता जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed