{"_id":"b64e5dce60b4e60e804914445a7cac13","slug":"sawan-devotees-worship-at-the-sapthami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की सप्तमी पर भक्तों ने की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की सप्तमी पर भक्तों ने की आराधना
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सावन की सप्तमी पर शुक्रवार को महिलाओं ने सई तट पर विधि-विधान से पूजा की। तमाम महिलाएं परिवार की कुशलता के लिए व्रत भी रहीं। सुबह की अपेक्षा शाम के वक्त काफी भीड़ रही। जो घाट पर नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने घरों में ही भगवान भूतनाथ की आराधना की।
मान्यता है कि सावन में भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। परंपरा के अनुसार सावन की सप्तमी पर महिलाएं सुबह से ही पूजापाठ में जुटी रहीं। सुब के समय तमाम महिलाएं बेल्हा देवी सई तट पर पहुंचीं। उन्होंने यहां भगवान शिव संग मां पार्वती की भी पूजा की। शाम के वक्त सई घाट पर महिला भक्तों की खासी भीड़ रही।