फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   savan festival

हेलीकाप्टर से होगी कांवड़ियों की निगहबानी

Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं। कांविड़यों की निगरानी के लिए आसमान में हेलीकाप्टर उड़ते रहेंगे। बाबा बेलखरनाथ और घुइसरनाथ धाम के रूटों पर जलाभिषेक के दिन हेलीकाप्टर से कांवड़ियों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा शिवालयों के रास्तों में पड़ने वाले प्रमुख मार्गो के किनारे गूलर के पेड़ों के  टहनियों की छटाई भी होगी। प्रदेश के डीजीपी ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला अभी से व्यवस्था में लग गया है। 10 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे श्रावण मास के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर भेजे गए पत्र में कहा है कि कांवड़ियों की सुरक्षा, बैठने और ठहरने के स्थलों की विशेष चौकसी बरतने को कहा है। जिले में पहली बार कांवड़ियों की निगरानी हेलीकाप्टर से होगी। इसके लिए जनपद के बाबा बेलखरनाथ धाम और घुइसरनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर हेलीकाप्टर निगरानी करेगा। ताकि कोई अप्रिय वारदात न हो सके।
विज्ञापन


 डीजीपी की ओर से भेजे गए पत्र में यह कहा गया है कि कांवड़ के लिए गूलर के पेड़ अपवित्र है। जिस रास्ते से कांवड़ियों को निकलना होता है। उन मार्गो से गूलर व अन्य अपवित्र माने जाने वाले पेड़ों की छटवाई कराई जाए। क्योंकि कांवड़िए गूलर के वृक्षों की टहनियों को गंगा जल और कांवड़ से छूना अपवित्र मानते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थोड़ी दूर पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था कराई जाए। कांवड़ियों को दूसरे समुदाय बाहुल्य इलाके से गुजरने के दौरान उत्तेजक व आपत्तिजनक नारे लगाने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed