फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saugat: Maternity wing inaugurated

सौगातः मैटरनिटी विंग का हुआ लोकार्पण

Tue, 26 Nov 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Saugat: Maternity wing inaugurated
महिला अस्पताल में 100 बेड अस्पताल भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
जिला महिला अस्पताल के पास नवनिर्मित 100 शैय्या के मैटरनिटी विंग का लोकार्पण विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, सदर विधायक राजकुमार पाल, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, सीएमओ एके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह के प्रतिनिध दिनेश शर्मा ने कहा कि माता जननी होती है। नौ माह तक गर्भ में रखने के बाद किसी नवजात को जन्म देती है। डॉक्टर और कर्मचारियों को इनकी पूरी मदद करनी चाहिए। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि इस नवनिर्मित 100 शैय्या बेड से महिलाओं को चिकित्सा की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार ने गरीब परिवार के लोगों की पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर लोग अपना गोल्डेन कार्ड दिखाकर कैशलेश उपचार करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों को जल्द ही मेडिकल कालेज तैैयार मिलेगा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा कि महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने में यह महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। जनपद में जल्द ही मेडिकल कालेज बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आशा बहुओ के साथ तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मचारियों से कैंपस भरा दिखा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय, मंत्री सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, महिला सीएमएस रीना प्रसाद और जिला अस्पताल के सीएमएस पीपी पांडेय मौजूद रहे।

महिला अस्पताल के पीछे स्थित 100 बेड अस्पताल भवन।

महिला अस्पताल के पीछे स्थित 100 बेड अस्पताल भवन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed