{"_id":"6595c8af5a57ed73f5050b3e","slug":"satyagrahi-met-dm-gave-memorandum-addressed-to-chief-minister-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-10183-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएम से मिले सत्याग्रही, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएम से मिले सत्याग्रही, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया
Thu, 04 Jan 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
कटरागुलाबसिंह से कानूपुर रोड पुनरोद्धार को जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे स्थानीय लोग।
कटरागुलाबसिंह-कानूपुर मार्ग के खस्ताहाल को सुधारने के लिए सत्याग्रह कर रहे लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञपान दिया। कटरागुलाबसिंह में 17 दिसंबर से लोग सड़क निर्माण के लिए सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने बैठकर सत्याग्रह कर रहे हैं।
बुधवार को लालजी सिहं के अगुवाई में बड़ी संख्या में मुख्यालय पहुंचे लोगों ने डीएम से सड़क की दुर्दशा के बारे में बताया। गांव के लोगों ने बताया कि लगभग आठ वर्ष से सड़क की मरम्मत नहीं होने से खस्ताहाल है। काली गिट्टियां पूरी तरह गायब हो गई हैं, सफेद गिट्टियां राहगीरों को घायल कर रही हैं।
आरोप लगाया कि जिले के अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया, मगर अभी तक सड़क निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की गई है। लोक निर्माण विभाग ने स्टीमेट बनाया है, मगर शासन से बजट नहीं मिलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
डीएम ने जल्द ही सड़क निर्माण कराने की बात कही। इस मौके पर समाज शेखर, राजकुमार शुक्ल, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राजीव नयन मिश्र, प्रताप बहादुर सिंह, कमलेश कुमार वैश्य, माहेश्वरी प्रसाद पांडेय, डॉ. अमर बहादुर सिंह मौजूद रहे।