फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sariapur market closed in protest against the attack on the president, angry villagers

प्रधानपति पर हमले के विरोध में सरियापुर बाजार बंद, गुस्से में ग्रामीण

Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sariapur market closed in protest against the attack on the president, angry villagers
Sariapur market closed in protest against the attack on the president, angry villagers
जेठवारा। दिनदहाड़े प्रधानपति को गोली मारने की घटना के विरोध में मंगलवार को सरियापुर बाजार बंद कर दुकानदारों व ग्रामीणों ने विरोध जताया। चेताया कि घटना का शीघ्र खुलासा न हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। खुलासे में हाथ पैर चला रही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 18 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, मगर कोई कामयाबी नहीं मिली। उधर, लखनऊ के अस्पताल में मंगलवार को गोली लगने से घायल प्रधानपति का आपरेशन सात घंटे तक चला मगर बुलेट नहीं निकाली जा सकी। उनकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती कर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर के प्रधानपति राजकुमार यादव को सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार को सात घंटे तक दो ऑपरेशन हुए। मगर, शरीर में फंसी बुलेट नहीं निकाली जा सकी। दूसरी ओर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों संग व्यापारियों ने सरियापुर बाजार की दुकानों को बंद करके विरोध जताया। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगते तो वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी जवाबदेही पुलिस की होगी। बदमाशों की तलाश में जूझ रही पुलिस के हाथ घटना के 30 घंटे बाद भी खाली हैं। जेठवारा पुलिस संग स्वॉट टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाई गई है। आसपास के 18 से अधिक सीसीटीवी कैमरा पुलिस खंगाल चुकी है। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। प्रधानपति राजकुमार यादव का किसी से कोई विवाद भी नहीं बताया जा रहा है। किसी से दूर-दूर तक विरोध व विरोधियों की फेहरिस्त न होने से पुलिस गुत्थी सुलझने में हांफ रही है। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। शमशेरगंज की ओर बदमाशों के भागने की लोकेशन मिली थी। मगर अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed