फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sanitisation and thermal screening is being done in barai village

बरई गांव में जारी है सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग

Wed, 06 May 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
sanitisation and thermal screening is being  done  in barai village
sanitisation and thermal screening is being done in barai village - फोटो : PRATAPGARH
सील किए गए बरई गांव का मंगलवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटीन किए गए लोगों से बात की। इसके साथ ही गांव में दवाओं के छिड़काव और बचाव को निरंतर चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएचसी कुंडा क्षेत्र के बरई गांव में एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। महिला को अस्पताल भेजते हुए उसके संपर्क में आए लेागेां को गांव में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके साथ ही गांव को भी सील कर दिया गया था। न तो गांव से किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही गांव में किसी को जाने दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने गांव में दवाओं के छिड़काव सहित सर्वे और स्कूल में क्वारंटीन लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

हालांकि बाद में महिला के साथ रहे लोगों की रिपेार्ट नार्मल हो गई थी। गांव में प्रधान भुट्टू हाफिज लोगों के राशन और जरूरी चीजों की व्यवस्था कर रहे हैं। मंगलवार केा मुख्य चिकित्साधिकारी ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन लोगों से बात की। साथ ही गांव में दवाओं के छिड़काव को निरंतर करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव के किसी भी व्यक्ति की तबीयत खराब होती है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सूचित करेगा। इस दौरान उनके साथ अधीक्षक डा.दिनेश सिंह, डा.रोहित सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed