फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sanitation worker hit by tractor, dies

Pratapgarh News: सफाई कर्मचारी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 29 Sep 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Sep 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker hit by tractor, dies
मृतक भोलानाथ। फाइल फोटो
सैफाबाद में काम से घर लौट रहे सफाई कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सैफाबाद बाजार निवासी भोलानाथ (37) भुसहर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी रामदुलारे इंटर कॉलेज के सामने बिजली का पोल ठीक करने और तार बिछाने वाले ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन भी सीएचसी पहुंचे। भोलेनाथ के तीन बेटे दुर्गेश, नितेश और रुमेश हैं। पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed