फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sandwachandrika Kasturba School will study till Inter,

संडवा चंद्रिका कस्तूरबा में इंटर तक होगी पढ़ाई, शासन की मिली मंजूरी

Mon, 26 Sep 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

जिले के संडवाचंद्रिका कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में बालिकाओं को अब इंटरमीडिएट तक शिक्षा मिलेगी।कस्तूरबा गांधी स्कूल में मुफ्त शिक्षा के साथ रहने, खाने, सोने की व्यवस्था होगी।जल्द ही स्कूल परिसर में नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Sandwachandrika Kasturba School will study till Inter,

विस्तार

जिले के संडवाचंद्रिका कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में बालिकाओं को अब इंटरमीडिएट तक शिक्षा मिलेगी। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। यहां मानदेय पर शिक्षिकाओं की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के 15 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल खुले हैं। इन स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिवगढ़, संडवाचंद्रिका, रामपुर संग्रामगढ़ और लक्ष्मणपुर कस्तूरबा गांधी स्कूलों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

शासन ने संडवा चंद्रिका कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को इंटरमीडिएट तक शिक्षा देने की मंजूरी प्रदान कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग को मानदेय पर शिक्षिकाओं की तैनाती करने और भवन निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी स्कूल में मुफ्त शिक्षा के साथ रहने, खाने, सोने की व्यवस्था होगी। स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को कॉपी, किताब और ड्रेस भी मुफ्त में मिलेगा। इससे गांव के गरीब परिवार की बेटियां इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर सकेंगी।

विकासखंड संडवाचंद्रिका के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही स्कूल परिसर में नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। शंकर सुमन, डीसी, बालिका शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed