{"_id":"5eb059c38ebc3e9065580f3b","slug":"samples-sent-to-investigate-corona-positive-family-members-pratapgarh-news-ald2749693128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पाजिटिव के परिवार के सदस्यों की जांच के लिए भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पाजिटिव के परिवार के सदस्यों की जांच के लिए भेजा सैंपल
विज्ञापन
corona test
स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर खलबली मच गई है। 2 मई को भेजे गए 23 में 22 की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसको लेकर अफसर परेशान हैं। वहीं रविवार को गड़वारा में मिले कोरोना पाजिटिव के गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कुल 23 लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच को भेज है।
गड़वारा में मिले कोरोना के मरीज के परिजनों को भी स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन कर दिया। कोहड़ौर और गड़वारा को मिलाकर कुल 23 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
सीएमओ ने बताया कि दो मई को भेजे गए 33 में 22 तो तीन मई को भेजे गए 23 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। देर रात रिपोर्ट आ सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार को 25 सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
इनमें कोहड़ौर और गड़वारा क्षेत्र के लोग शामिल हैं। कोहड़ौर और गड़वारा में कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के मुखिया ने टीमों का गठन कर दिया है। एक-एक क्षेत्र में 25 टीमें भ्रमण कर रही हैं। बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की जांच पड़ताल के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है।