फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sample will not be sent for Prayagraj for ITPCR investigation

आईटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज नहीं भेजा जाएगा सैंपल

Thu, 08 Oct 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sample will not be sent for Prayagraj for ITPCR investigation
कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए अब सैंपल प्रयागराज नहीं भेजना होगा। जांच रिपोर्ट के लिए अब तीन से चार दिन इंतजार भी नहीं करना होगा। दस घंटे के भीतर मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। नवरात्र से पुराने जिला महिला अस्पताल में बनाए गए कोविड एलटू अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाएगी। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग इन दिनों लैब बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की जांच के लिए अभी तक लोगों का सैंपल लेकर प्रयागराज भेजा जाता रहा है। इससे रिपोर्ट मिलने में काफी देर होती थी। तीन से चार दिन बाद लोगों की रिपोर्ट आती थी। बगैर रिपोर्ट आए डाक्टर मरीजों का इलाज नहीं करते थे। इससे उन्हें परेशान होना पड़ता था। अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से पुराने जिला महिला अस्पताल में बनाए गए कोविड एल टू अस्पताल में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने जांच मशीन मुहैया करा दी है। स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए लैब तैयार करने में जुटा है। लैब तैयार होने के बाद दस घंटे के भीतर कोरोना की रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज सरकारी य फिर किसी भी प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आरटीपीसीआर जांच मशीन दी है। अब जिले में सुलतानपुर, कौशांबी और जौनपुर के लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed