फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Salutes the martyrs of Pulwama, paid tribute

पुलवामा के शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Salutes the martyrs of Pulwama, paid tribute
अंबेडकर चौराहे पर पुलवामा शहीदों की याद में निकली बजरंग दल के युवाओं की श्रद्धांजलि यात्रा। - फोटो : PRATAPGARH
एक वर्ष पूर्व 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। जिले में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्कूलों, कालेजों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किए। वंदेमातरम, भारत माता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। वक्ताओं ने देशभक्ति के मायने बताते हुए शहीद जवानों को नमन किया।
विज्ञापन

युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडिल मार्च निकालकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वंदेमातरम व भारत माता की जय के जयकारों के बीच कैंडिल मार्च संग कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया। सैनिक कल्याण बोर्ड में शहीद स्थल पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अच्युतानन्द पांडेय, वागीश मिश्र, संतोष मिश्र, राहुल मिश्र, नीरज मिश्र, पवन तिवारी, सोनू सिंह, प्रत्यूष मिश्र आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि आज से एक साल पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। देश आज उन चालीस जवानों को सलाम कर रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दुर्गेश ओझा, लोकेश गुप्ता, आदि मौजूद रहे। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। छात्रा शिखा शुक्ला, श्रेया पांडेय, सृष्टि तिवारी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर निर्देशिका अलका सिंह ने भी देश के जवानों का महत्व बताया। शहर के जोगापुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मातृ एवं पितृ पूजन दिवस के साथ ही पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों ने लघु नाटिका का मंचन कर देश के जवानों के त्याग एवं समर्पण को बयां किया।

पुलवामा हमले के शहीदों की याद में कचहरी से  कैंडिल मार्च निकाले शिक्षक।

पुलवामा हमले के शहीदों की याद में कचहरी से कैंडिल मार्च निकाले शिक्षक।- फोटो : PRATAPGARH

पुलवामा हमले की पहली बरसी पर सैनिक कल्याण बोर्ड स्थित शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि द?

पुलवामा हमले की पहली बरसी पर सैनिक कल्याण बोर्ड स्थित शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि द?- फोटो : PRATAPGARH

लालगज में शहीदों की याद में निकली बलिदान यात्रा में उमड़े लोग।

लालगज में शहीदों की याद में निकली बलिदान यात्रा में उमड़े लोग।- फोटो : PRATAPGARH

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सैनिक कल्याण बोर्ड स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि ?

पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सैनिक कल्याण बोर्ड स्थित स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि ?- फोटो : PRATAPGARH

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की पहली बरसी सिटी से निकली श्रद्धांजलि यात्रा।

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की पहली बरसी सिटी से निकली श्रद्धांजलि यात्रा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed