फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sakhi booth decorated like a bride, people kept getting photographed at the selfie point

दुल्हन की तरह सजाए गए थे सखी बूथ, सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते रहे लोग

Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sakhi booth decorated like a bride, people kept getting photographed at the selfie point
सदर विधानसभा के जिला पंचायत में बने सखी मतदान केन्द्र पर सेल्फी लेती महिला मतदाता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
मतदान के लिए पहली बार बनाए गए सखी बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मतदान करने के लिए आने वाली महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं। शहर और बाजारों में बनाए गए सखी बूथ मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभाओं में 35 मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय कर्मचारी के रूप में महिलाएं ही तैनात की गई थीं। शहर में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ में लगभग 20 मीटर रंगीन गैलरी बनाई गई थी। लालगंज, पट्टी और कुंडा में सखी बूथों पर मतदान करने आईं महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसी तरह प्राइमरी स्कूल भंगवा को सखी बूथ बनाया गया था। यहां भी सभी मतदान कार्मिक महिलाएं थीं।
विज्ञापन

घूंघट में वोट देने के लिए आने वाली महिला वोटर महिला कर्मचारियों को देखकर मुस्करा उठती थीं और घूंघट उठाकर मतदान करती रहीं। सखी बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। महिलाएं और पुरुष मतदान कर बाहर आने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते रहे। सेल्फी प्वाइंट पर लिखा था, मैने भी किया मतदान। मतदाता बाहर आने के बाद अंगुली की अमिट स्याही दिखाकर फोटो खिंचवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखी बूथों पर पुलिस का रहा पहरा
जिले के सखी बूथों पर किसी प्रकार के बवाल से बचने के लिए पुलिस अलर्ट रही। वह हर मतदाता पर नजर रखे हुए थी। अगर किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होता था, तो महिलाओं से बहस करने के बजाय उन्हें बाहर जाने के लिए कहा जा रहा था। इससे महिला कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed