फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sajda in the court of Allah, prayed for peace

अमन की दुआओं के बीच अल्लाह की बारगाह में सजदा

Mon, 11 Jul 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sajda in the court of Allah, prayed for peace
भुलियापुर स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अता करते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
फकुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा रविवार को पूरी अकीदत, संजीदगी और पाकीजगी के साथ मनाया गया। ईदगाह और जामा मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी। लोगों को कुर्बानी के मायने बताए गए, फिर मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह पहुंचकर एडीएम, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों व नेताओं ने लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बकरीद का पर्व हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की ओर से अपने कलेजे के टुकड़े हजरत इस्माइल रजि अल्लाह की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। जिले में तीन दिन तक पर्व मनाने का सिलसिला चलता है। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए रविवार की सुबह लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे। चूंकि इबादतगाहों में नमाज का वक्त सुबह के समय रखा गया था।
विज्ञापन

ईदगाह में नमाज पढ़ना सुन्नत है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग भुलियापुर ईदगाह पहुंचे। शहर में सबसे पहले बकरीद की नमाज चांदतारा मस्जिद में सुबह साढ़े पांच बजे हुई। इसके बाद अबुल कलाम मस्जिद में साढ़े छह बजे नमाज अदा की गई। ईदगाह व मस्जिदों में तमाम बच्चों ने भी नमाज अदा की। ईदगाह में मौलाना रियाज साहब ने नमाज अदा कराई। इसके पहले उन्होंने ईद उल अजहा के बारे में तफसील से बयान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुतवल्ली की देखरेख में ईदगाह के भीतर और बाहर नमाजियों के लिए इंतजाम कराए गए थे। इसके अलावा जामा मस्जिद में सबसे बड़ी जमात नमाज पढ़ने वाले लोगों की जुटी। यहां मौलाना रईस साहब ने नमाज अदा कराई। मौलाना रईस ने बकरीद के मकसद को बताया। भुलियापुर ईदगाह में एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, एएसपी डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी अभय पांडेय समेत अन्य लोग सभी को मुबारकबाद देते रहे।

सिप्तैन रोड स्थित शिया मस्जिद में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा पल्टन बाजार स्थित गुलशने मदीना मस्जिद में अलग-अलग समय में दो बार ईद उल अजहा की नमाज अदा कराते हुए दुआ मांगी गई। शहर से ग्रामीण इलाकों तक बकरीद की नमाज अमन के साथ अदा की गई। ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। ड्रोन कैमरे से शहर व ग्रामीण अंचल के संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही थी। शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पल्टन बाजार मस्जिद में बकरीद की नमाज के बाद गले मिलते बच्चे। संवाद

पल्टन बाजार मस्जिद में बकरीद की नमाज के बाद गले मिलते बच्चे। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed