{"_id":"5d2cce128ebc3e6cf57b2868","slug":"sai-baba-celebration-of-artistic-floats-pratapgarh-news-ald2495213150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलात्मक झांकियों के बीच निकली सांई बाबा की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलात्मक झांकियों के बीच निकली सांई बाबा की शोभायात्रा
विज्ञापन
गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर बलीपुर सांई धाम से निकली बाबा की शोभायात्रा।
- फोटो : PRATAPGARH
कलात्मक झांकियों के बीच निकली साई बाबा की शोभायात्रा
भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु, जयकारे से गूंज उठा वातावरण, शहर में दिखा आस्था और भक्ति विहंगम नजारा
प्रतापगढ़। मेरे सिर पर सदा तेरा हाथ रहे....साई बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे.... साई नाथ तेरे हजारों नाम... सोमवार को बलीपुर स्थित साई दर्शन मंदिर पर जब सांई महात्म्य के गीत बजने शुरू हुए तो भक्तों की आस्था हिलोरे मारने लगी। कोई थिरक रहा था तो कोई जयकारे लगा रहा था। यह नजारा था सोमवार से शुरू हुए साई महोत्सव के पहले दिन निकाली गई पालकी शोभायात्रा का। साई नारायण संस्थान के तत्वावधान में शहर के बलीपुर स्थित सांई दर्शन मंदिर से गाजे-बाजे, बग्घी, रथ व कलात्मक झांकियों के बीच सांई पालकी शोभायात्रा निकली तो हर कोई दर्शन को उमड़ पड़ा। शहर में भ्रमण कर शोभायात्रा ने सांई महिमा का संदेश दिया। पूरा शहर सांई भक्ति में डूबा रहा। देर शाम तक शहर में भक्ति और आस्था की बयार बही।
शहर के बलीपुर स्थित साई दर्शन मंदिर में सोमवार को तीन दिवसीय सांई महोत्सव का आगाज हुआ। सांई नारायण संस्थान द्वारा साई पालकी शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर तीन बजे संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, संरक्षक शांती मिश्र व स्वागताध्यक्ष समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य सहित पदाधिकारियों ने सांई बाबा का विधि- विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद भक्ति गीतों के बीच साईपालकी शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा के आगे डीजे, कलात्मक चौकियां, झांकियां, बग्घी व रथ कतार में लगे रहे। बीच में थी बाबा की पालकी। शोभायात्रा आगे व पीछे भक्तों की टोली थी। इसमें महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चों की भी भीड़ रही। लोग जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर के ट्रेजरी चौराहा, कचहरी रोड होते हुए शोभायात्रा अंबेडकर चौराहे पर पहुंची। यहां भक्तों की भीड़ पालकी दर्शन को आतुर दिखी। इसके बाद यहां से राजापाल टंकी, बाबागंज, घंटाघर होते हुए भंगवाचुंगी पहुंची। यहां लोग घरों से निकलकर पालकी का दर्शन किए। इसके बाद यहां से सीधे बलीपुर स्थित सांई मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा समाप्त हुई। इस अवसर पर आचार्य आलोक मिश्र, श्रीकिशोर अग्रवाल, संतोष तिवारी, हरि खंडेलवाल, सीएम तिवारी, विजय कुमार शुक्ल, अवधेश ओझा, राकेश सादवानी आदि मौजूद रहे।

गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर बलीपुर सांई धाम से निकली शोभायात्रा में शामिल कलात्मक झांकी।- फोटो : PRATAPGARH

गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर बलीपुर सांई धाम से निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन