{"_id":"5c8feb9dbdec224b9d4f6007","slug":"saffron-masala-guzhea-will-clove-with-color-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसर, मसाला गुझिया संग चढ़ेगा होली का रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसर, मसाला गुझिया संग चढ़ेगा होली का रंग
Tue, 19 Mar 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पान गुझिया
होली का पर्व इस बार केसर, मसाला गुझिया व खास चंद्रकला संग मनाई जाएगी। होली पर बाजारों में इनकी धूम मची है। लोगों को इसकी मिठास खूब भा रही है। डिमांड को देखते हुए दुकानों पर स्टाक बढ़ाए जा रहे है। होली में महज दो दिन बाकी है। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में फागुनी बयार बह रही है। रंग, अबीर व गुलाल चमक के साथ ही बाजार में जायकेदार गुझिया की भी खुशबू है।
इस बार बाजारों में गुझिया की कई वेराइटी हैं। सबके स्वाद अलग-अलग हैं। केसर, मसाला गुझिया का स्वाद सूजी गुझिया से अलग है। केसर गुझिया में खोवे की बहुत कम मात्रा है। यह देशी घी से निर्मित है। इसमें मेवे का प्रयोग ज्यादा है। इसके अलावा चंद्रकला की भी बाजारों में डिमांड है। होली पर्व पर खास पनीर जलेबी आई हुई है। सुनहरे रंग की जलेबी का जायका लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
शहर के अंबेडकर चौराहा, बाबागंज, घंटाघर, स्टेशन रोड, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार स्थित मिष्ठान भंडारों में खरीदारों की लाइन लग रही है। डिमांड को देखते हुए दुकानों पर स्टाक बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल अभी पर्व में दो दिन शेष हैं। अच्छे व्यापार की संभावना है।
विज्ञापन
एक नजर दाम पर
गुझिया दाम
केसर गुझिया 450
मसाला गुझिया 400
खोवा गुझिया 400
चंद्रकला 400
पनीर जलेबी 400
मीठा समोसा 320
नोट : दाम प्रति किलो रुपये में हैं।
पंजाबी मट्ठी व गुजराती नमकीन बाटी भी है खास
गुझिया की मिठास संग पंजाबी मट्ठी व गुजराती नमकीन बाटी ने भी बाजार में अपनी खास जगह बना ली है। दुकानों में खास पंजाबी मट्ठी, गुजराती नमकीन बाटी, इंदौर का चना पापड़, चिप्स, कलकत्ता की चकली, ट्रैंगल चिप्स, नमकीन बाकरबाड़ी आई हुई है। शहर के पंजाबी मार्केट, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, बाबागंज, भगवाचुंगी, पल्टन बाजार में नमकीन विभिन्न राज्यों से आए आइटम दुकानों पर सजे है।