फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sadar news

ऊपर तारों का जाल, सड़क खस्ताहाल

Sun, 29 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
sadar news
शहर से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित समग्र गांव पूरेहुड़हा में चमरौरा नदी पर पुल का निर्माण अब तक नहीं हो सका। पुल के लिए चुनाव बहिष्कार, जनप्रतिनिधियों व अफसरों से शिकायत, प्रदर्शन जैसी ग्रामीणों की तमाम कोशिशें बेकार रहीं। नगर से सटे गांव गड़ईचकदेइया के लोग सई में बांस की चहली से जान हथेली पर रख पुल के अभाव में आवागमन कर रहे हैं। नदी किनारे बसे बराछा, महुआर में सड़क निर्माण व मुस्लिम और दलित बाहुल गांव हकीमपुर का विद्युतीकरण इस दौर में भी नहीं हो सका।
विज्ञापन


सदर विधान सभा में विकास का यह हाल सिर्फ उदाहरण स्वरूप हैं। विकास के उपेक्षा की दास्तां इस क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी सुनी व देखी जा सकती हैं। जहां बिजली, पानी और जर्जर सड़क व अव्यवस्थित चिकित्सा से लोग हैरान एवं परेशान हैं। खास बात यह है कि इन्हीं समस्याओं को दूर कराने का वादा कर चुनाव में विधायकजी ने जनता से वोट लिया था। फरवरी में चुनाव हुए तीन साल पूरे हो गए। विकास तो दूर विधान सभा के युवाओं की बेरोजगारी हटाने का भी कोई इंतजाम अब तक नहीं हो सका। बतादें कि हर विधायक को क्षेत्र का विकास कराने के लिए प्रति वर्ष विधायक निधि में सरकार डेढ़ करोड़ रुपये देती है।
विज्ञापन


 इस वर्ष सदर विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव को विधायक निधि में सरकार से जो रकम मिली उसमें से वह एक करोड़ 38 लाख रुपये खर्च नहीं कर सके। यह सारा पैसा उनकी निधि के खाते में अभी भी पड़ा है जबकि वित्तीय वर्ष दो दिन बाद बीत जाएगा। वह अब तक इस साल की पूरी निधि से मात्र 12 लाख रुपये ही खर्च कर सके हैं। डीआरडीए से जुड़े लोग बताते हैं कि यह 12 लाख रुपये उन्होंने विद्यालय कक्ष निर्माण के लिए दिए हैं। लोग कहते हैं कि यदि वह निधि में बची रकम खस्ताहाल सड़कों, गलियों, हैंडपंपों व बिजली समस्या पर खर्च कर देते तो हजारों लोगों को इन तमाम बड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने जिन कामों को गिनाया उनमें से ज्यादातर दूसरी योजनाओं से जुड़े हैं। विधायक निधि से कितना काम हुआ इसका वह स्पष्ट रूप से नहीं बता सके। विधायक का नागेंद्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना का दावा है कि उन्होंने चिलबिला में मौर्या तिराहे से अमारी व गायघाट से संडवाचंडिका रोड, अतरसंड में स्टेडियम और पूरेकेसवराय में पोस्टमार्टम के सामने ट्रामासेंटर सहित पूरेहुड़हा व सरायशंकर दो मुंहा घाट पर अधूरे पुल निर्माण का इस्टीमेट भेजा है। अगले सत्र में पास होकर काम शुरू हो जाएगा। दावा किया कि गायघाट से संडवाचंडिका रोड का टेंडर भी हो चुका है। टाउनएरिया सिटी व कटरामेदनीगंज में ट्रांसफार्मर और तार बदलने का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed