{"_id":"59fb58594f1c1b87698b8efa","slug":"sabhasad-candidates-number-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन 85 लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन 85 लोगों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के पांचवें दिन जिले भर में 85 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। नगर पालिका अध्यक्ष बेल्हा के लिए एक, आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 11 और सभासद के लिए कुल 73 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
निकाय चुनाव के पांचवें दिन नगर पालिका परिषद बेल्हा से अध्यक्ष पद के लिए राखी जैन (बहुजन समाज पार्टी) नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी से अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार मौर्य एवं अनारा (निर्दलीय), नगर पंचायत रानीगंज से अध्यक्ष के लिए सीमा देवी (निर्दलीय) , नगर पंचायत मानिकपुर से अध्यक्ष पद के लिए अंजुम, अयूब, मो. अबू जैद, फौजिया, मो. हसीम एवं ओंकारनाथ (निर्दलीय) ने, नगर पंचायत कुंडा से अध्यक्ष पद के लिए सलमा (निर्दलीय) और नगर पंचायत लालगंज से अध्यक्ष के लिए एक महिला प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सभासद के लिए नगर पालिका परिषद बेल्हा से 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी से सभासद पद के लिए 5, नगर पंचायत अंतू से सभासद पद के लिए 1, नगर पंचायत रानीगंज से 6 , नगर पंचायत मानिकपुर से 11, नगर पंचायत कुंडा से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत लालगंज से 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रस्तावकों के नाम से धनराशि सरकारी खाते में जमा करने की बात को लेकर प्रत्याशियों से सहायक निर्वाचन अधिकारी से कहासुनी तोने लगी। इससे नाराज प्रत्याशी नथगरीय निकाय कार्यालय आ गए। जहां सीआरओ रामसिंह वर्मा ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
अध्यक्ष के लिए दाखिल हुआ पहला नामांकन पत्र
लालगंज(ब्यूरो)। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पंाचवें दिन पहला नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही नामांकन की शुरुआत हो गई। सभासद के लिए विभिन्न वार्डों से कई प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
लालगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों में अभी तक नामांकन पत्र खरीदने की होड़ लगी रही। तहसील परिसर में बनाए गए नामांकन हाल में रिटर्निंग आफीसर कोमल यादव चार दिनों तक बैठे रहे। लेकिन एक भी नामांकन अध्यक्ष पद पर नहीं हो सका। पांचवें दिन गुरुवार को सन्नाटा टूटा और अध्यक्ष पद के लिए शायरा बानो पत्नी ननकू ने पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाली वह पहली प्रत्याशी बन गई। इसी क्रम में विभिन्न वार्ड से 29 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन पत्र भरा। इससे पहले सिर्फ चार प्रत्याशियों ने सभासद के लिए पर्चा भरा था। अब तक कुल 33 प्रत्याशी सभासद के लिए नामांकन कर चुके हैं।