फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sabhapati had become support of moti singh

कभी मोती सिंह के समर्थन से बना था ब्लाक प्रमुख

Wed, 09 Sep 2020 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
पट्टी विधानसभा के विधायक व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह का विनैका निवासी सभापति यादव कभी करीबी हुआ करता था। उनके समर्थन से ही सभापति आसपुर देवसरा ब्लाक का प्रमुख बन सका  था। बाद में राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते गैंगेस्टर सभापति यादव मंत्री मोती सिंह का विरोधी बन बैठा। पट्टी विधानसभा के विनैका गांव निवासी सभापति यादव ढाई दशक पहले कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का करीबी था। वर्ष 1999 में वह सपा की सक्रिय राजनीति करने लगा। जिसके बाद मंत्री से उसकी दूरी बढ़ती गई। मौजूदा समय में देवसरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर उसकी पत्नी माधुरी यादव का कब्जा है। घर में ही प्रधानी है और भाई सुभाष यादव जिला पंचायत सदस्य है।
विज्ञापन


मुजाही बाजार में पुलिस से मुठभेड़ के बाद है फरार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मुजाही बाजार में बीते छह अगस्त को पोस्टर फाड़ने को लेकर फायरिंग व दुकानों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले को लेकर अपने समर्थकों से मिलने देवसरा ब्लाक प्रमुखपति व सपा नेता सभापति यादव 6 अगस्त को मुजाही बाजार पहुंच गया। यहां पट्टी कोतवाल से उसकी झड़प हो गई थी। बाद में उसके खिलाफ पट्टी कोतवाली में रौनक सिंह की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस से मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज करते हुए उसके लाइसेंसी असलहे बरामद कर चार लोगों को जेल भेजा गया। इस घटना के बाद से सभापति यादव फरार चल रहा है। वह जब तब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मंत्री मोती सिंह से खुद को खतरा बताता रहता है।
विज्ञापन


1 करोड़ 61 लाख की संपत्ति प्रशासन ने की है कुर्क
सभाजीत के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने 13 अगस्त को उसकी अवैध कमाई से अर्जित 1 करोड़ 61 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed